Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्गः।।१।।
सूत्रार्थ – सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र — ये तीनों मिलकर मोक्ष का मार्ग हैं।।।१।।

भावार्थ

सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र – ये तीनों मिलकर मोक्ष का मार्ग हैं।१।

English Meaning:

Right faith (samyagdarśana), right knowledge (samyagjñāna), and right conduct (samyakcārita), together, constitute the path to liberation – mokÈamārga. The word ‘samyak’ means ‘right’ or ‘laudable’. It should be prefixed to each of these three words: faith (darśana), knowledge (jñāna), and conduct (cāritra).
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


मोक्षमार्ग क्या है
सम्यग्दर्शनसम्यग्ज्ञानसम्यक्चारित्र
व्यवहार स्वरूपसात तत्वों का सही श्रद्धानसात तत्वों का सही ज्ञानअनुयुक्त से निवृत्ति, शुभ में प्रवृत्ति
निश्चय स्वरूपपदार्थों से भिन्न आत्मा की श्रद्धापदार्थों से भिन्न आत्मा का जाननाआत्मा में लीनता

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

जैसे मेघ पटल के हटते ही सूर्य का प्रताप और प्रकाश दोनों एक साथ प्रकट होते हैं वैसे ही दर्शन मोहनीय कर्म के उपशम, क्षयोपशम अथवा क्षय से जिस समय आत्मा में सम्यदर्शन प्रकट होता है उसी समय आत्मा के कुमति और कुशीतु ज्ञान मिटकर मतिज्ञान और श्रुतज्ञान रूप होते हैं। अतः सम्यदर्शन और सम्यज्ञान में काल भेद नहीं है। दोनों एक साथ होते हैं। तथा यद्यपि ज्ञान अल्प अक्षर वाला है किंतु अल्प अक्षर वाले से जो पृच्छ होता है वही प्रधान होता है। दर्शन और ज्ञान में दर्शन ही पूज्य है, क्योंकि सम्यदर्शन के होने पर ही मिथ्याज्ञान, सम्यज्ञान हो जाता है। अतः पूज्य होने से सम्यदर्शन को पहले कहा है उसके बाद ज्ञान को रखा है तथा सम्यज्ञानपूर्वक ही सम्यक्चरित्र होता है। इसी से चरित्र को अन्त में रखा है।।१२९।।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : संसार के कारणभूत राग-द्वेषादि की निवृत्ति के लिए कृतसंकल्प ज्ञानी की बाह्य एवं अभ्यन्तर क्रियाओं का रुक जाना सम्यक् चारित्र है। (रा.बा. ३)
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 12-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters