Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


परेऽप्रवीचारा: ॥९॥
सूत्रार्थ- बाकी के सब देव विषय-सुख से रहित होते हैं ॥९॥


भावार्थ

अर्थ: यहाँ ‘पर’ शब्द से समस्त कल्पातीत देवों का ग्रहण किया गया है। अतः अच्युत स्वर्ग से ऊपर नौ ग्रैवेयक, नौ अनुदिश और पाँच अनुत्तरों में रहने वाले अहमिन्द्र देवों में काम सेवन नही है क्योंकी वहाँ देवानाएँ नहीं होता है। अतः काम भोगरूप वेदना के न होने से ऊपर के देव सुख परम सुखी हैं ॥९॥
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The rest do not indulge in copulation – they are without pravīcāra.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


प्रवीचार (मैथुन-काम सेवन)


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सूत्र में ‘परे’ शब्द कल्पातीत सर्व देवों का ग्रहण करने के लिए है। कल्पातीत सर्व देवों का संग्रह करने के लिए ‘परे’ वचन का ग्रहण किया है, यदि ‘परे’ शब्द का ग्रहण न करते तो अनिष्ट अर्थ का (ग्रैवेयकादि में स्पर्शादि प्रविचार भी है और अप्रविचार भि है) ग्रहण हो जाता इसलिए अनिष्ट अर्थ का निराकरण करने के लिए सूत्र में ‘परे’ शब्द का ग्रहण किया गया है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: उन कल्पातीत देवों के काम-वेदना से उत्पन्न पीड़ा का परिक्षय हो जाने से और प्रकृष्ट सुख की प्राप्ति होने से उनके प्रवीचार नहीं है। जिस प्रकार यहाँ भी मनुष्यों के काम-वेदना की तरतमता और अभाव देखा जाता है उसी प्रकार उन अहमिन्द्रों में प्रवीचार का अभाव संभव है। कल्पातीत (नवग्रेवेयक से सर्वार्थसिद्धि पर्यन्त) देव मोह का उदय अव्यक्त होने से प्रवीचार रहित हैं। वहाँ के अहमिन्द्र शान्ति प्रधान सुख से युक्त होते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 12 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters