Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


आकाशस्यानन्ताः ॥९॥
सूत्रार्थ– आकाश के अनंत प्रदेश हैं।॥९॥


भावार्थ

अर्थ: आकाश द्रव्य के अनन्त प्रदेश हैं। अर्थात् यद्यपि आकाश एक अखंड द्रव्य है किंतु यदि उसे परमाणु के द्वारा मापा जाए तो वह अनंत परमाणुओं के फैलाव के बराबर होता है। इससे उसे अनन्त प्रदेशी कहा है। ।।९।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The substance of space (akasadravya) has infinite (ananta) space-points (pradeśa).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान:  जीवराशि के अनन्तवें भाग प्रमाण सिद्ध राशि है, सिद्धों से अनन्त गुणी निगोद राशि है। इससे अनन्त गुणी पुद्गल राशि है। इससे अनन्तगुणे काल के समय हैं। इनसे भी अनन्तगुणे आकाश के प्रदेश हैं। आकाश के अनन्त प्रदेश हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जो वस्तु जिस रूप से व्यवस्थित है उसको उसी रूप से जानना प्रमाण वा स्वभाव होने जिस प्रकार प्रमाण संख्यात- असंख्यात को संख्यात- असंख्यात रूप से जानता है उसी प्रकार अनन्त को (आकाश के अनन्त प्रदेशों को ) अनन्त रूप से जानता है। इसमें कोई विरोध नहीं है इसलिए आकाश के अनन्त प्रदेश होते हैं, यह बहुत अच्छा कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters