Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


अजीव काया धर्माधर्माकाश- पुद्गलाः ॥१॥
सूत्रार्थ– धर्म, अधर्म, आकाश और पुद्गल ये अजीवकाय है।


भावार्थ

अर्थ: वैसे द्रव्य तो छह हैं। उनमें पाँच द्रव्य अजीव हैं। केवल एक द्रव्य जीव है। तथा छह द्रव्यों में पाँच द्रव्य अर्थ : धर्म, अधर्म, आकाश और पुद्गल ये चार अजीव हैं और काय हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The non-soul substances (bodies)– ajivakāya– are the medium of motion (dharma), the medium of rest (adharma), the space (akasa) and the matter (pudgala).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: कोई सबको जीवात्मक स्वीकार करते हैं, उनके प्रति धर्मादिकों में अजीवपने का प्रतिपादन करने के लिए सूत्र में ‘अजीवा:’ पद का ग्रहण किया है ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : सूत्र में ‘काय’ पद का ग्रहण प्रदेशों या अवयवों की बहुतायत को सूचित करने के लिए है। मुख्य रूप से धर्मादि द्रव्यों के न रहने पर भी श्रोतृजन को सुखपूर्वक ज्ञान कराने के लिए द्रव्य परमाणु की अवगाहना मात्र से (एक परमाणु के द्वारा रोके गये आकाशप्रदेश के माप से) बुद्धि के द्वारा ‘प्रदिष्यते इति प्रदेशा:’ उनमें भेद किये जाते हैं, वे प्रदेश हैं, प्रदेश ही अवयव हैं, वह प्रदेशावयव है । उनके बहुत्व का ज्ञान कराने के लिए काय शब्द है ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters