Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


निरुपभोगमन्त्यम ।।४४।।
सूत्रार्थ- अन्तिम शरीर उपयोग रहित है ।।४४।।
-इन्द्रियों के द्वारा शब्द वगैरह के ग्रहण करने को उपयोग कहते हैं। -कार्मण शरीर में इस प्रकार का उपयोग न होने से वह निरुपयोग है।

भावार्थ

अर्थ- अंत का कार्मण शरीर उपयोग रहित है। इन्द्रियों के द्वारा शब्द वगैरह के ग्रहण करने को उपयोग कहते हैं। इस प्रकार का उपयोग कार्मण शरीर में नहीं होता इसलिए वह निरुपयोग है। आशय यह है कि विग्रह गति में कार्मण शरीर के द्वारा ही योग होता है किंतु उस समय लब्धि रूप भावेन्द्रिय ही होती है, द्रव्येन्द्रिय नहीं होती। इसलिए शब्द आदि विषयों का अनुभव विग्रह गति में न होने से कार्मण शरीर को निरुपयोग कहा है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The last (body) is not the means of enjoyment (upabhoga).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान


Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 6 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters