Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


जरायुजाण्डजपोतानां गर्भः ।।३३।।
सूत्रार्थ- जरायुज, अण्डज और पोत जीवों का गर्भजन्म होता है ।।३३।।

भावार्थ

अर्थ- जरायुज, अण्डज और पोत इन तीन प्रकार के प्राणियों के गर्भ जन्म होता है। जन्म के समय प्राणियों के ऊपर, जाल की तरह जो रुधीर मांस की खोल लिपटी रहती है उसे जरायु या जेर कहते हैं और उससे जो उत्पन्न होते हैं उसे जरायुज कहते हैं, जैसे मनुष्य, बैल वगैरह। जो जीव अंडे से उत्पन्न होते हैं उन्हें अंडज कहते हैं- जैसे कबूतर आदि पक्षी। और जिसके ऊपर कुछ भी आवरण नहीं होता तथा जो योनि से निकलते ही चलने-फिरने लगता है उसे पोत कहते हैं, जैसे शेर वगैरह। इन तीनों प्रकार के प्राणियों के गर्भ जन्म ही होता है ।।३३।।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

Uterine birth – garbhajanma – is of three kinds, umbilical (jarāyuja – with membranous covering), incubatory (andaja – from an egg), and non-umbilical (potaja – without membranous covering).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: ‘गर्भ जन्म तीन प्रकार का होता है- (१) जरायुज (२) अण्डज (३) पोत।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: विधि के सिद्ध होने पर भी अवधारण के लिए ‘गर्भः’ शब्द का ग्रहण किया है। जरायुज आदि का सामान्यतः गर्भ जन्म के साथ सम्बन्ध सिद्ध हो जाने पर भी पुनः गर्भ शब्द का ग्रहण नियम के लिए है कि जरायुज, अण्डज और पोत के गर्भ जन्म ही है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 6 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters