Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

सम्यक्त्वचारित्रे ॥३॥
सूत्रार्थ: औपशमिक भाव के दो भेद हैं – औपशमिक सम्यक्त्व और औपशमिक चारित्र ॥३॥

भावार्थ

औपशमिक सम्यक्त्व और औपशमिक चारित्र ये दो औपशमिक भाव के भेद है। अनन्तानुबन्धी, क्रोध, मान, माया, लोभ तथा मिथ्यात्व, सम्यक् मिथ्यात्व और सम्यक्त्व इन सात कर्म प्रकृतियों के उपशम से जो सम्यक्त्व होता है उसे औपशमिक सम्यक्त्व कहते हैं तथा समस्त मोहनीय कर्म के उपशम से औपशमिक चारित्र होता है
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The two kinds of subsidential (aupaśamika) disposition (bhāva) are subsidential belief (aupaśamika samyaktva) and subsidential conduct (aupaśamika cāritra).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

औपशमिक भाव
flowchart TB

A["औपशमिक भाव"]

B["औपशमिक सम्यक्त्व

मोहनीय की
7, 6 अथवा 5 प्रकृतियों
के दबने से"]

C["औपशमिक चारित्र

मोहनीय की
21 प्रकृतियों
के दबने से"]

A --> B
A --> C

style A fill:#FF6D00,color:#000
style B fill:#FFE0B2,color:#000
style C fill:#FFF9C4,color:#000
Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: प्रथमोपशम सम्यक्दर्शन के पूर्व पाँच लब्धियाँ होती हैं-
(१) क्षयोपशम लब्धि (२) विशुद्धि लब्धि (३) देशना लब्धि (४) प्रायोग्य लब्धि और
(५) करण लब्धि। लब्धि, काल, करण, उपदेश, उपशम और प्रायोग्यता रूप भेदों के कारण पाँच प्रकार का है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : औपशमिक भाव के दो भेद हैं – (१) औपशमिक सम्यक्त्व (२) औपशमिक चारित्र। औपशमिक भाव के उपशान्त क्रोध, उपशान्त मान, उपशान्त माया, उपशान्त लोभ, उपशान्त राग, उपशान्त द्वेष, उपशान्त मोह, उपशान्त कषाय वीतराग छदमस्थ, औपशमिक सम्यक्त्व, औपशमिक चारित्र ये सब औपशमिक भाव हैं। ये पूर्वोक्त भाव और दुसरे भी अपूर्वकरण, अनिवृत्तीकरण, सूक्ष्मसाम्पराय और उपशान्तकाशय गुणस्थानों में प्रत्येक समय में उदय होने वाले जो जीव के भाव हैं, वे सब औपशमिक जीवभाव हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 02 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters