Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
शुक्ले चाद्ये पूर्वविदः ॥३७॥
Meaning
आदि के दो शुक्ल ध्यान पूर्वविद् के होते हैं॥३७॥

भावार्थ

आदि के दो शुक्ल ध्यान सकल श्रुत के धारक श्रुत केवली के होते हैं । ‘च’ शब्द से धर्मध्यान भी ले लेना चाहिए। अतः श्रेणि पर चढ़ने से पहले धर्मध्यान होता है और श्रेणी चढ़ने पर क्रम से दोनों शुक्ल ध्यान होते हैं ॥ ३७ ॥ Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The first two types of pure meditation – sukladhyāna – are attained by the saints who know the Scripture – pūrvavid or śrutakevali. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer आदि के दो शुक्लध्यान धारण करने का सामर्थ्य सकल श्रुत के धारी के है, अन्य के नहीं। इस बात की सूचना देने के लिए पूर्वविद् विशेषण का ग्रहण किया गया है ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer पूर्व कथित धर्मध्यान के समुच्चय के लिए ‘च’ शब्द का उल्लेख किया है कि पूर्वविद् के आदि के पृथक् वितर्क वीचार और एकत्व वितर्क ये दो ध्यान होते हैं और धर्म ध्यान भी होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 11-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters