Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

ज्ञान-दर्शन- चरित्रोपचाराः ॥२३॥
सूत्रार्थ– ज्ञानविनय, दर्शनविनय, चारित्रविनय और उपचारविनय- ये चार प्रकार की विनय हैं ।।२३।।

भावार्थ

अर्थ : ज्ञान विनय, दर्शन विनय, चारित्र विनय और उपचार विनय ये चार भेद विनय के हैं। आलस्य त्यागकर आदरपूर्वक सम्यग्ज्ञान का ग्रहण करना, अभ्यास करना आदि ज्ञान विनय है। तत्त्वार्थ का शङ्का आदि दोष रहित श्रद्धान करना दर्शन विनय है। अपने मन को चारित्र के पालन में लगाना चारित्र विनय है। और आचार्य आदि पूज्य पुरुषों को देखकर उनके लिए उठना, सन्मुख जाकर हाथ जोड़कर वंदना करना तथा परोक्ष में भी उन्हें नमस्कार करना, उनके गुणों का स्मरण वगैरह करना, उनकी आज्ञा का पालन करना, ये सब उपचार विनय है ॥२३॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The four subdivisions of reverence- vinaya- are reverence to knowledge – jnanavinaya, faith– darsanavinaya, conduct-caritravinaya, and the custom of homage- upacaravinaya.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

विनय

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["विनय"] --> B["ज्ञान
ज्ञान का अध्ययन,
अभ्यास, स्मरण"] & C["दर्शन
तत्त्वार्थ
श्रद्धान"] & D["चारित्र
निर्दोष
चारित्र का
पालन"] & E["उपचार
पूज्य पुरुषों के
प्रति सभ्यतित
व्यवहार"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600,color:#000000,stroke-width:2px
style B fill:#E3F2FD,stroke:#1565C0,color:#000000
style C fill:#E8F5E9,stroke:#2E7D32,color:#000000
style D fill:#F3E5F5,stroke:#6A1B9A,color:#000000
style E fill:#FFCDD2,stroke:#F9A825,color:#000000

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: द्वादशांग और चतुर्दश पूर्वों को कालशुद्धि से पढ़ना, व्याख्यान करना अथवा परिवर्तन फेरना काल विनय है।  सदोष कालों को छोड़कर श्रेष्ठ स्वाध्याय करना चाहिए तथा आगम का पाठ आदि भी शुभ काल में ही करना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : मुनिजन जो पर्यंकासन, अर्द्धपर्यंकासन, वीरासन आदि में से एक आसन लगाकर हाथों को शुद्धकर, सिद्धान्त सूत्रोंको ही नमस्कार कर तथा उन्हीं को हृदय में विराजमान कर मन, वचन, काय की शुद्धता पूर्वक जो सूत्र वा सूत्र के अर्थ को पढ़ते हैं उसको ज्ञान का विनय अथवा विनयाचार कहते हैं।  द्वादशांग आदि ग्रन्थों का हाथ-पैर धोकर पर्यंकासन से बैठकर अध्ययन करना विनय शुद्धि नाम का ज्ञानविनय है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 10-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters