Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


पूर्वप्रयोगादसङ्गत्वाद् बन्धच्छेदात्तथागतिपरिणामाच्च ॥६॥
सूत्रार्थ– पूर्वप्रयोग से, संग का अभाव होने से, बन्धन के टूटने से और वैसा गमन करता स्वभाव होने से मुक्त जीव ऊर्ध्वगमन करता है ॥६॥




भावार्थ

अर्थ : पहले के संस्कार से, कर्मों के भार से हल्का हो जाने से, कर्म बन्ध के कट जाने से और ऊपर को जाने का स्वभाव होने से मुक्त जीव ऊपर को ही जाता है ॥६॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

As the soul is previously impelled, as it is free from ties or attachment, as the bondage has been snapped, and as it is of the nature of darting upwards.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जैसे- जली हुई अग्नि ईंधन आदि उपादान न रहने से बुझ जाती है उसी प्रकार सम्पूर्ण कर्मों के क्षय हो जाने से आत्मा निर्वाण को प्राप्त हो जाती है, ऊर्ध्वगमन कर जाती है। जैसे- बीज के अत्यन्त जल जाने पर अंकुर उत्पन्न नहीं होता है उसी प्रकार कर्मबीज के भस्म हो जाने पर भवांकुर उत्पन्न नहीं हो सकता है। कर्मक्षय के अनन्तर आत्मा पूर्वप्रयोग, असङ्गत्व, बन्धच्छेद और ऊर्ध्वगमन धर्म के कारण लोकान्त तक ऊर्ध्वगमन करता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जिसके ऊर्ध्वगमन के कारण नहीं कहे गये हैं, ऐसे मुक्त जीव के ऊर्ध्वगमन का निश्चय करना कैसे शक्य है, इस शंका का निराकरण करने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 10-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters