Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


औपशमिकादिभव्यत्वानां च ॥३॥
सूत्रार्थ – तथा औपशमिक आदि भावों और भव्यत्व भाव के अभाव होने से मोक्ष होता है ॥३॥




भावार्थ

अर्थ : जीव के औपशमिक आदि भाव तथा पारिणामिक भावों में से भव्यत्व भाव के अभाव से मोक्ष होता है। आशय यह है कि औपशमिक भाव, क्षायोपशमिक भाव, औदायिक भाव तो पूरे नष्ट हो जाते है और पारिणामिक भावों में से अभव्यत्व भाव तो मोक्ष गामी जीव के पहले से ही नहीं होता, जीवत्व नाम का पारिणामिक भाव मुक्तावस्था में भी रहता है। अतः केवल भव्यत्व का अभाव हो जाता है ॥३॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

And, liberation (moksa) is attained on destruction of the dispositions (bhāva) like the subsidential (aupaśamika), and the capacity for liberation – bhavyatva.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: क्या इन पौद्गलिक द्रव्य कर्म प्रकृतियों का उच्छेद होना ही मोक्ष है अथवा भाव कर्मों का भी? ऐसा पूछने पर मोक्षप्राप्ति पर जिन भावों का उच्छेद होता है उन्हें बताने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : मोक्ष में औपशमिक, क्षायोपशमिक, औदायिक और भव्यत्व इन चार भावों का अभाव हो जाता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project


Next 5 Sutras

No post IDs provided.


All Chapters