Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

सम्यग्योगनिग्रहो गुप्तिः ॥४॥
सूत्रार्थ – योगों का सम्यक प्रकार से निग्रह करना गुप्ति है ।।४।।

भावार्थ

अर्थ : योग अर्थात् मन वचन और काय की स्वेच्छा चारित्रता को रोकना गुप्ति है। लौकिक प्रतिष्ठा अथवा विषय सुख की इच्छा से मन वचन और काय की प्रकृति को रोकना गुप्ति नहीं है यह बतलाने के लिए ही सूत्र में ‘सम्यक्’ पद दिया है। अतः जिससे परिणामों में किसी तरह का संक्लेश पैदा न हो इस रीति से मन वचन और काय की स्वेच्छा चारित्रता को रोकने से उसके निमित्त से होने वाला कर्मों का आस्रव नहीं होता। उस गुप्ति के तीन भेद हैं- काय गुप्ति, वचन गुप्ति और मनो गुप्ति ।।४।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Curbing activity (yoga) well is control – gupti.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

गुप्ति (स्वच्छन्द प्रवृत्ति का बंद होना)

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["गुप्ति
(स्वच्छन्द प्रवृत्ति का बंद होना)"] --> B["काय
• शारीरिक क्रिया का नियमन"] & C["वचन
• मौन धारण"] & D["मन
• संकल्प-विकल्प से
जीवन की रक्षा"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#FFD600
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#E1BEE7
style D fill:#FFCDD2

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: व्यवहार से मन, वचन, काय इन तीनों योगों से गुप्त होना सो त्रिगुप्ति है। व्यवहार नय से बहिरंग साधन के अर्थ जो मन-वचन काय की क्रिया को रोकना सो गुप्ति है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : निश्चय से स्वरूप में गुप्त या परिणत होना ही त्रिगुप्ति गुप्त होना है। निश्चय से सहज शुद्ध आत्म भावना रूप गुप्तस्थान में संसार के कारणभूत रागादि के भय से अपने आत्मा का जो छिपाना, प्रच्छादन करना, झंपन, प्रवेशन या रक्षण है सो गुप्ति है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters