Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


स यथानाम ॥२२॥
सूत्रार्थ– वह जिस कर्म का जो जैसा नाम है, उसके अनुरूप होता है ॥२२॥




भावार्थ

अर्थ : कर्म का जैसा नाम है वैसा ही उसका फल है। जैसे ज्ञानावरण का फल ज्ञान शक्ति को ढांकना है, दर्शनावरण का फल दर्शन शक्ति को ढांकना है। इसी तरह सभी कर्मों और उनके भेदों का नाम सार्थक है और नाम के अनुसार ही उनका फल भी होता है ॥२२॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The nature of fruition is according to the names of the karmas.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: पूर्व में उपर्जित नाना प्रकार के कर्मों का विपाक अनुभव है। यह तो जान लिया परन्तु यह नहीं जाना कि उनका अनुभाग प्रत्यक्षतः है कि असंख्याततः? ऐसा प्रश्न होने पर यह प्रसंख्यात अनुभव में आता है यह बताने के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : ज्ञानावरण का फल ज्ञान का अभाव करना है। दर्शनावरण का भी फल दर्शन-शक्ति का उपरोध करना है, इत्यादि रूप से सब कर्मों की सार्थक संज्ञा जाननी चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 8-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters