Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


विंशतिर्नामगोत्रयोः ॥१६॥
सूत्रार्थ– नाम और गोत्र की उत्कृष्ट स्थिति बीस कोटाकोटी सागरोपम है ॥१६॥




भावार्थ

अर्थ : नाम और गोत्र कर्म की उत्कृष्ट स्थिति बीस कोटाकोड़ी सागर प्रमाण है। यह उत्कृष्ट स्थिति भी सैनी पंचेन्द्रिय पर्याप्त मिथ्यादृष्टि जीव के ही होती है ॥१६॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Twenty sāgaropama kotākoti is the maximum duration – utkrsta sthiti – of the name (nāma) and the status- determining (gotra) karmas.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: नाम कर्म का सामान्य उत्कृष्ट स्थितिबन्ध बीस कोटाकोटी सागर प्रमाण होता है। तथा उत्तर प्रकृतियों के उत्कृष्ट स्थिति बन्ध का वर्णन आगे किया जायेगा। गोत्र कर्म में से उच्चगोत्र का उत्कृष्ट स्थितिबन्ध दस कोटाकोटी सागर प्रमाण तथा नीच गोत्र का उत्कृष्ट स्थिति बन्ध बीस कोटाकोटी सागर प्रमाण होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : नाम कर्म के उत्कृष्ट स्थिति बन्ध के स्वामी को आगे बतायेंगे। गोत्र कर्म का उत्कृष्ट स्थिति बन्ध उत्कृष्ट संक्लेश परिणाम वाले तथा ईषत् मध्यम संक्लेश परिणाम वाले चारों गतियों के जीव करते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 8-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters