Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
जीवितमरणाशंसा-मित्रानुराग-सुखानुबन्ध-निदानानि ॥ ३७ ॥
Meaning
जीविताशंसा, मरणाशंसा, मित्रानुराग, सुखानुबन्ध और निदान, ये सल्लेखना के पाँच अतिचार हैं॥ ३७ ॥

भावार्थ

जीविताशंसा (सल्लेखना करके जीने की इच्छा करना), मरणाशंसा ( रोग आदि के कष्ट से घबराकर जल्दी मरने की इच्छा करना), मित्रानुराग (जिनके साथ खेले थे उन मित्रों का स्मरण करना), सुखानुबन्ध (भोगे हुए सुखों को याद करना), निदान (आगे के भोगों की चाह होना), ये पाँच सल्लेखना के अतिचार हैं ॥ ३७ ॥ Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Desire for life – jivitāśamsā, desire for death – maraṇāśamsā, attachment to friends – mitrānurāga, attachment to pleasures – sukhānubandha, and longing for future enjoyment – nidāna, are the five transgressions of the practice of dispassionately abandoning one’s body – sallekhanā. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.

सल्लेखना अतिचार
flowchart TB
    A["सल्लेखना अतिचार"]

    A --> B["आशंसा (चाह)"]
    A --> C["मित्रानुराग"]
    A --> D["सुखानुबन्ध"]
    A --> E["भोगाकांक्षा"]

    B --> B1["जीवित<br/>* जीने की"]
    B --> B2["मरण<br/>* मरने की"]

    C --> C1[" मित्रों को याद करना"]
    D --> D1[" पूर्व में भोगे भोगों का स्मरण करना"]
    E --> E1[" आगामी भोगों की वांछा करना"]

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer सल्लेखना के पाँच अतिचार हैं- (१) जीविताशंसा (२) मरणाशंसा (३) मित्रानुराग (४) सुखानुबन्ध ( ५ ) निदान । (रा. वा. )(१) जीविताशंसा (२) मरणाशंसा (३) भय (४) मित्रस्मृति ( ५ ) निदान।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer यह शरीर अवश्य त्यागने योग्य है, जल के बुलबुले के समान अनित्य है । ऐसे इस शरीर की स्थिति किस प्रकार रखी जाए, कैसे यह बहुत काल तक टिका रहे, इत्यादि रूप से शरीर के ठहरने की अभिलाषा जीविताशंसा है, ऐसा जानना चाहिए।  सल्लेखना धारण कर ऐसी इच्छा रखना कि मैं कुछ समय तक और जीवित रहता तो अच्छा होता, यह जीविताशंसा नाम का अतिचार है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 6-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters