Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


कन्दर्पकौत्कुच्यमौखर्याऽसमीक्ष्याधिकरणोपभोगपरिभोगानर्थक्यानि ॥ ३२॥
सूत्रार्थ –
कन्दर्प, कौत्कुच्य, मौर्ख्य, असमीक्ष्याधिकरण और उपभोगपरिभोगानर्थक्य – ये अनर्थदण्डविरति व्रत के पाँच अतिचार हैं ।।३२।।॥


भावार्थ

अर्थ : कन्दर्प (राग की अधिकता होने से हास्य के साथ अशिष्ट वचन बोलना), कौत्कुच्य (हास्य और अशिष्ट वचन के साथ शरीर से भी कुचेष्टा करना), मौर्ख्य (धृष्टतापूर्वक बहुत बकवास करना), असमीक्ष्याधिकरण (बिना विचार अधिक प्रवृत्ति करना), उपभोग परिभोगानर्थक्य (जितने उपभोग और परिभोग से अपना काम चल सकता हो उससे अधिक का संग्रह करना) ये पाँच अनर्थदंड विरति व्रत के अतिचार हैं ।।३२।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Vulgar jokes- kandarpa, vulgar jokes accompanied by gesticulation- kautkucya, garrulity- maukharya, unthinkingly indulging in too much action– asamīkṣyā- dhikarana, and keeping too many consumables and non- consumables- upabhogaparibhogānarthakya, are the five transgressions of the supplementary vow of withdrawing from purposeless sin- anarthadandavirativrata.
Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


अनर्थदण्डव्रति
कन्दर्पकौत्कुच्यमौर्ख्यअसमीक्ष्याधिकरणउपभोगपरिभोग अनर्थक्य
रागभाव की तीव्रतावश हास्य मिश्रित असभ्य वचन बोलनाकन्दर्प के साथ शारीरिक कुचेष्टा करनाधीठता पूर्वक कुछ भी बकवास करनाप्रयोजन विचारे बिना अधिक प्रवृत्ति करनाआवश्यकता से अधिक वस्तु का संग्रह करना

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: कन्दर्प में तो तीव्र राग से युक्त हास्य वचन और शिष्ट जनों के अयोग्य अशिष्ट वचन ये दोनों होते हैं परन्तु कौत्कुच्य में हास्य वचन, अशिष्ट वचन और दूषित काय चेष्टाएँ इन तीनों से मिश्रित परिणाम होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : ढीठता को लिये हुए नि:सार कुछ भी बहुत बकवास करना मौखर्य है। आवश्यकता से अधिक निष्प्रयोजन बहुत बोलना मौखर्य है। शालीनता का त्याग कर निर्लज्जतापूर्वक बकवास करना मौखर्य है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters