Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

Sutra
क्षेत्रवास्तुहिरण्यसुवर्णधनधान्यदासीदासकुप्य- प्रमाणातिक्रमाः ॥२९॥
Meaning
क्षेत्र और रहने के स्थान के परिमाण का उल्लंघन करना चाँदी और सुवर्ण के परिमाण का उल्लंघन करना धन (पशु आदि) तथा धान्य के परिमाण का उल्लंघन करना दासी और दास के परिमाण का उल्लंघन करना तथा वस्त्र, बर्तन आदि के परिमाण का उल्लंघन करना – ये पाँच अपरिग्रह अणुव्रत के अतिचार हैं॥२९॥

भावार्थ

क्षेत्र (खेत), वास्तु ( मकान), हिरण्य (चाँदी), सुवर्ण (सोना), धन ( गाय- बैल), धान्य (अनाज), दासी दास ( टहल चाकरी करने वाले स्त्री-पुरुष) और कुप्य (सूती, ऊनी, रेशमी वस्त्र व बर्तन वगैरह ) इन सबके किये हुए परिमाण को लोभ में आकर बढ़ा लेना परिग्रह परिमाण व्रत के अतिचार हैं। सभी व्रतों के अतिचार छोड़ने पर ही व्रतों का निर्दोष पालन हो सकता है ।Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Exceeding the limits set by oneself with regard to cultivable land and houses – kṣetra-vāstu, gold and silver coins and ornaments – hiranya-suvarna, cattle and corn- dhana-dhānya, female and male servants – dāsī-dāsa, and clothes and utensils – kupya, are the five transgressions of the fifth minor vow of limiting possessions (parigrahaparimāņa aṇuvrata). Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

परिग्रह परिमाणाणुव्रत
flowchart TB

A["परिग्रह परिमाणाणुव्रत"]

A --> B["बाह्यं परिग्रह"]

%% 5 items (same row)
B --> C1["क्षेत्र-वास्तु
(जमीन-घर)"]
B --> C2["हिरण्य-स्वर्ण
(चाँदी-सोना)"]
B --> C3["धन-धान्य
(गोधनादि-
अनाज आदि)"]
B --> C4["दासी-दास"]
B --> C5["कुप्य
(वस्त्रादि)"]

%% Bottom statement (single)
D["इनके प्रमाण का उल्लंघन करना"]

C1 --> D
C2 --> D
C3 --> D
C4 --> D
C5 --> D

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer तीव्र लोभ के वशीभूत होकर इनकी मर्यादा का उल्लंघन करना प्रमाणातिक्रम है। ‘मेरा इतना ही परिग्रह है, इससे अधिक नहीं’ इस प्रकार मर्यादित क्षेत्र वास्तु, हिरण्य – सुवर्ण आदि परिग्रह की अतिलोभ के कारण मर्यादा बढ़ा लेना, स्वीकृत मर्यादा का उल्लंघन करना प्रमाणातिक्रम है ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer क्षेत्रादि में स्वयं प्रतिज्ञापूर्वक ग्रहण किये गये व्रतों में अतिक्रमण संतोष के एकदेशघात कारण ही होते हैं, जो संतोष का किंचित् भी घात नहीं करते हैं ऐसे दान, पूजन आदि अतिचार नहीं हैं, प्रत्युत् संतोषवर्धक और परिमाणव्रत के पोषक गुण हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 5-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters