Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

असदभिधानमनृतम् ॥१४॥
सूत्रार्थ – असत् बोलना अनृत है।।१४।।

भावार्थ

अर्थ : जिससे प्राणियों को पीड़ा पहुँचती हो, वह बात सच्ची हो अथवा झूठी हो, उसका कहना अनृत अथवा असत्य है। जैसे काने मनुष्य को काना कहना झूठ नहीं है फिर भी इससे उसको पीड़ा पहुँचती है, इसलिए ऐसा कहना असत्य ही है। आशय यह है तथा जैसा पहले ही लिख आए हैं कि प्रधान व्रत अहिंसा है। बाकी के चार व्रत उसी के पोषण और रक्षण के लिए हैं। अतः जो वचन हिंसाकारक है वह असत्य है ।।१४।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Speaking what is not commendable– asat– is falsehood (anrta).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

असत्य

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
textColor: '#000000'

flowchart TB
A["असत्य"] --> B["विद्यमान वस्तु का
निषेध करना"] & C["अविद्यमान वस्तु का
सद्भाव प्रकट करना"] & D["विद्यमान वस्तु को
अन्य स्वरूप से कहना"]
B --> E["गर्हित (निन्द्य)
• दुःखता निन्द्य
• स्वयं चर्या
• कठोर
• मिथ्यादर्शन
• प्रत्यारूप
• शास्त्र विरुद्ध आदि"]
C --> F["अवद्य
• छेदन
• भेदन
• मारण
• शोषण
• व्यापार
• चोरी आदि के वचन"]
D --> G["अप्रिय
• अप्रियकारक
• भयकारक
• वैरकरक
• शोक
• कलहकारक आदि"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#d9e8fb
style C fill:#fff3cd
style D fill:#e8f5e9
style E fill:#ffe0b2
style F fill:#d1ecf1
style G fill:#f8d7da

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सूत्र में दिया गया ‘असत्’ शब्द सत्य का प्रतिषेधक नहीं है अपितु ‘सत्’ शब्द प्रशंसावाची है और “नसत्” इति असत् असत् का अर्थ अप्रशस्त होता है । न सत् असत् का अर्थ शून्य या तुच्छाभाव नहीं है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : सूत्र में दिया गया ‘अभिधान’ शब्द कर्तृवाच्य, कर्म वाच्य और भाव वाच्य भी है जैसे ‘अभिधीयते अनेन’ इसके द्वारा कहा जाता है उसे अभिधान कहते हैं, यह कर्मवाच्य है। जो कहता है वह अभिधान है यह कर्त्तृवाच्य है तथा अभिधा को अभिधान कहना भाववाच्य है। अभिधान का अर्थ कथन करना है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 4-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Chapters