Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


क्रोधलोभभीरुत्वहास्यप्रत्याख्यानान्यनुवीचीभाषणं च पञ्च ||५||
सूत्रार्थ – क्रोधप्रत्याख्यान, लोभप्रत्याख्यान, भीरुत्व प्रत्याख्यान, हास्यप्रत्याख्यान और अनुवीचिभाषण – ये सत्य व्रत की पाँच भावनाएँ हैं ।।५।।


भावार्थ

अर्थ : क्रोध का त्याग, लोभ का त्याग, भय का त्याग, हँसी दिल्लगी का त्याग और हित मित वचन बोलना, ये पाँच सत्य व्रत की भावना है। आशय यह है कि मनुष्य क्रोध से, लालच से, भय से और हँसी करने के लिए झूठ बोलता है। अतः इससे बचते रहना चाहिए और जब बोले तो सावधानी से बोले जिससे कोई बात ऐसी न निकल जाए जो दूसरों को कष्टकर हो ।।५।।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Giving-up (pratyakhyana) these four: anger (krodha), greed (lobha), fearfulness (bhīrutva) and jest (hasya), and speaking only faultless words– anuvīcibhasana – are the five observances (bhavanā) for the vow of truthfulness (satya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


सत्य व्रत की भावनाएँ
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
    primaryColor: '#ffffff'
    primaryBorderColor: '#000000'
    lineColor: '#000000'
    textColor: '#000000'
---
flowchart TB
    A["सत्य व्रत की भावनाएँ"] --> B["त्याग<br>(निषेध)"] & C["विधि<br>(प्रवृत्ति)"]
    B --> D["क्रोध"] & E["लोभ"] & F["भय"] & G["हास्य"]
    C --> H["अनुवीची भाषण<br>(शास्त्र के अनुसार<br>निर्दोष वचन बोलना)"]

    style A fill:#FF6D00,stroke:#FFE0B2
    style B fill:#BBDEFB,stroke:#2962FF
    style C fill:#ffe0b2,stroke:#FFF9C4
    style D fill:#FFF9C4,stroke:#FFD600
    style E fill:#C8E6C9,stroke:#00C853
    style F fill:#FFE0B2,stroke:#FF6D00
    style G fill:#FFCDD2,stroke:#D50000
    style H fill:#E1BEE7,stroke:#AA00FF

Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: यह कोई दोष नहीं है, क्योंकि यहाँ पुण्यास्रव का प्रकरण होने से अप्रशस्त क्रिया करने वाले पापी के भाषण को अनुवीचि भाषण नहीं कह सकते हैं क्योंकि विचारपूर्वक भाषण को अनुवीचि भाषण कहते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : क्रोध के वश जीव झूठ बोल जाता है, लोभी मनुष्य धन की आशा के वश असत्य बोल जाता है अर्थात् जिसकी आजीविका श्रोताओं पर आधारित है, ऐसा वक्ता कभी भी सत्य नहीं बोल सकता है, भय से झूठ बोलना तो जगत् में प्रसिद्ध ही है । तथा हँसी-मजाक में तो प्रायः असत्य ही बोला जाता है अतः सत्यव्रत के पालन में क्रोधादि का त्याग आवश्यक है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 3-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters