Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


अल्पारम्भ-परिग्रहत्वं मानुषस्य ॥१७॥
सुत्रार्थ- अल्प आरम्भ और अल्प परिग्रहपने का भाव मनुष्यायु का आस्रव है ॥१७॥




भावार्थ

अर्थ: थोड़ा आरम्भ और थोड़ा परिग्रह मनुष्यायु के आस्रव का कारण है ॥१७॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

The influx (āsrava) of karmas which lead to life as a human-being (manusya) is caused by dispositions of slight activity that result in infliction of pain – ārambha – and attachment to possessions – parigraha.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: मिश्र ध्यान (अशुभ और शुभ ध्यानों की मिश्रता) से युक्त अल्प आरम्भ और अल्प परिग्रह से मनुष्यगति की प्राप्ति होती है। मनुष्य गति में साता-असाता दोनों मिश्र है। धर्म की अधिकता होने पर सुख अधिक एवं दुःख गौण हो जाता है तथा पाप का आधिक्य होने पर दुःख की अधिकता एवं सुख की गौणता हो जाती है। इस प्रकार मनुष्य गति में सुख और दुःख दोनों मिश्र रूप हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर: देव और नारकियों की अपेक्षा मनुष्य आयु का आस्रव पहले, दूसरे और चौथे गुणस्थान में हो सकता है तथा मनुष्य, तिर्यंचों की अपेक्षा पहले और दूसरे गुणस्थान में मनुष्य आयु का बन्ध हो सकता है क्योंकि मनुष्य-तिर्यंचों के मनुष्य आयु की बन्ध-व्युच्छित्ति दूसरे गुणस्थान में हो जाती है। इतना है कि भोगभूमिया मनुष्य, तिर्यंच तथा अग्निकायिक, वायुकायिक जीवों के मनुष्यायु का बन्ध किसी भी गुणस्थान में नहीं होता है। व तीसरे गुणस्थान में किसी भी जीव के आयु बन्ध नहीं होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 03 March 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters