Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
देश- सर्वतोऽणु महती ॥ २ ॥
Meaning
इन पाँचों पापों को एक देश त्याग करने को अणुव्रत कहते हैं और पूरी तरह से त्याग करने को महाव्रत कहते हैं || २ ||

भावार्थ

व्रत के दो भेद हैं- अणुव्रत और महाव्रत । अणुव्रत – हिंसादि पापों का एकदेश त्याग करने को अणुव्रत कहते हैं। महाव्रत- पांचों पापों का सर्वदेश त्याग करने को महाव्रत कहते हैं। Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

The vow is of two kinds, minor-vow (anuvrata) and great- vow (mahāvrata), from the abstinence (virati) being partial or complete. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain



Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer हिंसा, झूठ, चोरी, कुशील और परिग्रह से एकदेश विरति अणुव्रत है । हिंसा- ा-मृषा-अदत्तग्रहण-कुशील तथा मूर्च्छा इन स्थूल पापों से विरत होना अणुव्रत है। पाँच पाप स्थूल और सूक्ष्म की अपेक्षा दो प्रकार के हैं, इनमें स्थूल पापों से विरत होना अणुव्रत कहलाता है। अणुव्रतधारी जीवों के सूक्ष्म पापों का त्याग असम्भव रहता है इसलिए स्थूल हिंसादि के त्याग को ही अणुव्रत कहते हैं। अहिंसाणुव्रत का धारी पुरुष त्रसहिंसा से तो निवृत्त होता है परंतु स्थावर हिंसा से निवृत्त नहीं होता।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer कुतश्चित् दृष्टिगोचर होता है, वह देश है । देश, प्रदेश और एकदेश ये सब एकार्थवाची हैं। जो वस्तु के कुछ अंशों तक उसे ग्रहण करता है समस्त वस्तु को नहीं उसे एकदेश कहते हैं।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 3-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters