Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

औपपादिकमनुष्येभ्यः शेषास्तिर्यग्योनयः ।।२७।।
सूत्रार्थ– उपपाद जन्मवाले और मनुष्यों के सिवा शेष सब जीव तिर्यंच योनि वाले हैं ।।२७।।

भावार्थ

अर्थ: उपपाद जन्म वाले देव नारकी और मनुष्यों के सिवाय बाकी जो संसारी जीव हैं वे सब तिर्यंच हैं। अतः एकेन्द्रिय जीव भी तिर्यंच ही हैं। वे समस्त लोक में पाए जाते हैं। इसी से तिर्यंचों का कोई अलग लोक नहीं बताया है ।।२७।।
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Except those born in special beds – aupapādika – and humans, all other beings have subhuman seat-of-birth – tiryańcayoni.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

कौन तिर्यंच किस स्वर्ग में उत्पन्न होता है

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
primaryTextColor: '#000000'
flowchart:
htmlLabels: true
nodeSpacing: 35
rankSpacing: 50
wrap: true

flowchart TB
A["कौन तिर्यंच किस स्वर्ग में
उत्पन्न होता है"] --> B["असैनी पंचेन्द्रिय
पर्याप्त"] & C["सैनी
पर्याप्त"]
B --> D["भवनवासी
व्यंतर"]
C --> F["भोगभूमि"] & G["कर्मभूमि"]
F --> H["मिथ्यादृष्टि
सासादन"] & I["सम्यग्दृष्टि"]
H --> J["भवनत्रिक"]
I --> K["सौधर्म / ऐशान
स्वर्ग (1 व 2)"]
G --> L["मिथ्यादृष्टि
सासादन"] & M["सम्यग्दृष्टि
देशसंयमी"]
L --> N["भवनत्रिक से सहस्रार (12)
स्वर्ग तक"]
M --> O["सौधर्म से अच्युत स्वर्ग तक
(1–16)"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFF9C4
style D fill:#FFE0B2
style F fill:#FFF9C4
style G fill:#FFCDD2
style H fill:#FFF9C4
style I fill:#FFF9C4
style J fill:#FFF9C4
style K fill:#FFF9C4
style L fill:#FFCDD2
style M fill:#FFCDD2
style N fill:#FFCDD2
style O fill:#FFCDD2

कौन मनुष्य किस स्वर्ग में उत्पन्न होता है?

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: तिरोभाव होने से ‘तिर्यग्’ कहलाते हैं। तिरोभाव, न्यग्भाव, उपबाह्य सब एकार्थवाची हैं। अतः कर्मोदय से अपादित भाव अर्थात् कर्मोदय से जिनमें तिरोभाव हैं, वे तिर्यग्योनि हैं। तिर्यंच योनि जिनके है वे तिर्यग्योनि कहलाते हैं। योनि का अर्थ जन्म है। तिर्यंचों में जन्म लेने वाले तिर्यग्योनिज कहलाते हैं। इनके त्रस-स्थावर आदि भेद पहले बताये जा चुके हैं। न्यग्भूता अर्थात् छिपी हुई जिनकी योनि है वह तिर्यग्योनि जीव है। अथवा उपबाह्या अर्थात् तिरस्कृत योनि (जिसमें तिरस्कार होता है) तिर्यग्योनि है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: ऐसा नहीं कहना चाहिए क्योंकि जिनके अन्तरंग में तिर्यंच गति नाम कर्म का उदय होते हुए जो तिरस्कार को प्राप्त होने वाले हैं वे ही तिर्यंच हैं, ऐसा कथन होने से तिरस्कृत होते हुए भी मनुष्य-तिर्यंच नहीं कहलायेंगे।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 22 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters