Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


कालश्च ॥३९॥
सूत्रार्थ– काल भी द्रव्य है ॥३९॥

भावार्थ

अर्थ : यह काल द्रव्य रत्नों की राशि की तरह एक दूसरे से पृथक् रहते हुये लोकाकाश के समस्त प्रदेशों पर स्थित है। यह एक प्रदेशी और अमूर्तिक है। १- ‘च’ का अन्वय ‘द्रव्याणि’ सूत्र के साथ है। Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूषLink to book

English Meaning:

The time (kala) also is a substance (dravya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: यह कहना ठीक नहीं है क्योंकि ‘आकाश तक एक द्रव्य है’ इस सूत्रवचन के अनुसार यदि काल को आकाश के पहले रखते हैं तो उसे एक द्रव्यत्व (काल द्रव्य एक होगा ) प्राप्त होता है। ये सब दोष प्राप्त न हों इसलिए काल का अलग कथन किया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : यह कोई दोष नहीं है। धर्म, अधर्म और आकाश ये तीन अरूपी द्रव्य अस्तिकाय रूप हैं और काल अस्तिकाय रूप नहीं है क्योंकि वह एक प्रदेश रूप ही है । उसमें निश्चय प्रदेशों के अभाव को बताने के लिए उसको (काल द्रव्य को) पृथक् रूप कहा है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 13-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters