Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
गुणसाम्ये सदृशानाम् ॥ ३५॥
Meaning
( गुणसाम्ये) गुणों की समानता होने पर (सदृशानाम् ) सजातीय
परमाणुओं का बन्ध नहीं होता ॥ ३५॥

भावार्थ

जैसे दो गुण वाले स्निग्ध परमाणु का एक दूसरे दो गुण वाले स्निग्ध परमाणु के साथ बन्ध नहीं होता। यदि बँधने वाले दो परमाणु सजातीय हों और उनमें बराबर-बराबर अविभागी प्रतिच्छेद हों तो उनका भी बन्ध नहीं होता। दो गुण रूक्षता वाले परमाणु का दो गुण रूक्षता वाले परमाणु के साथ बन्ध नहीं होता। इसी तरह दो गुण रूक्षता वाले परमाणु का दो गुण स्निग्धता वाले परमाणु के साथ बन्ध नहीं होता। यदि गुणों में संख्या से विषमता हो (समानता न हो ) तो सजातीयों का भी बन्ध होता है।Reference:Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

English Meaning:

There is no combination between atoms of the equal degrees of the same attribute. The term ‘sadṛśa’ means ‘of the same kind’ or ‘of the same class’. The term ‘guṇasāmya’ means ‘of the same degree’. This is what is implied. There is no combination between two degrees of greasiness and two degrees of roughness, three degrees of greasiness and three degrees of roughness, two degrees of greasiness and two degrees of greasiness, two degrees of roughness and two degrees of roughness. This should be extrapolated for other degrees of these attributes too. If so, what is the need of the term ‘of the same kind’? It is intended to indicate that combination takes place when there is difference in the degrees of greasiness or roughness. Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain



Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer इस सूत्र में सदृश का ग्रहण तुल्यजातीय परमाणुओं के ज्ञान के लिए है। स्निग्ध जाति और रूक्ष जाति से तुल्य परमाणुओं का ज्ञान कैसे होता है इसलिए सदृश का ग्रहण किया गया है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer गुणसाम्य पद के ग्रहण से सदृश का ग्रहण निरर्थक नहीं है, क्योंकि यदि सदृश ग्रहण नहीं करते तो द्विगुण स्निग्धों का द्विगुण रूक्षों के साथ, त्रिगुण स्निग्धों का त्रिगुण रूक्षों से गुणाकार साम्य होने के कारण बन्ध का निषेध हो जाता। अर्थात् त्रिगुण रूक्ष और तीन स्निग्ध या रूक्ष गुण साम्य होने पर भी उनका बन्ध नहीं होता, पुनः सदृश ग्रहण करने से द्विगुण स्निग्ध का द्विगुण स्निग्ध के साथ और द्विगुण रूक्ष का द्विगुण रूक्षों के साथ बन्ध निषेध हो जाता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 13-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters