Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
धर्माधर्मयोः कृत्स्ने ॥ १३॥
Meaning
 धर्म और अधर्म द्रव्य का अवगाह तिल में तैल की तरह समस्त
लोकाकाश में है॥ १३॥

भावार्थ

धर्म द्रव्य और अधर्म द्रव्य समस्त लोकाकाश में व्याप्त हैं । अर्थात् जैसे मकान के एक कोने में घड़ा रखा रहता है उस तरह से धर्म-अधर्म द्रव्य लोकाकाश में नहीं रहते । किंतु जैसे तिलों में सर्वत्र तेल पाया जाता है वैसे ही दोनों द्रव्य समस्त लोका पाए जाते हैं ॥ १३ ॥Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The medium of motion (dharma) and the medium of rest (adharma) pervade the entire universe-space (lokākāśa). Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain



Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer लोकाकाश में अवध्रियमाण जीवादि पदार्थों के अवस्थान भेद की सम्भावना होने से विशेष प्रतिपत्ति के लिए यह सूत्र कहा गया है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

Answer जिस प्रकार घर के एक कोने में घट रहता है वैसे लोकाकाश के एकदेश में धर्म-अधर्म द्रव्य नहीं हैं अपितु तिलों में तेल के समान सर्व लोकाकाश में व्याप्त होकर रहते हैं। इसलिए निरवशेष व्याप्ति का प्रदर्शन कराने के लिए सूत्र में कृत्स्न वचन का ग्रहण किया है। क्योंकि धर्म और अधर्म द्रव्य निरन्तर सारे लोकाकाश में व्याप्त होकर रहते हैं ।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्त्वार्थ-मंजूषा-खंड-2-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 12-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters