Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


लोकाकाशेऽवगाहः ॥१२॥
सूत्रार्थ- इन धर्मादिक द्रव्यों का अवगाह लोकाकाश में है ॥१२॥


भावार्थ

अर्थ : धर्म आदि द्रव्य लोकाकाश में रहते हैं। आशय यह है कि आकाश तो सर्वत्र है। उसके बीच के जितने भाग में धर्म आदि छहो द्रव्य पाए जाते हैं उतने भाग को लोकाकाश कहते हैं। और उसके बाहर सब ओर जो आकाश है उसे अलोकाकाश कहते हैं। धर्मादि द्रव्य लोकाकाश में ही पाए जाते हैं, बाहर नहीं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

These substances – the media of motion and of rest, the souls, and the forms of matter – are located in the universe-space (lokakasa).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: आकाश का आधार अन्य कोई नहीं है। वह अपने ही आधार है।
Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

उत्तर : आकाश से बड़ा कोई द्रव्य नहीं है जिसके आधार आकाश रह सके । आकाश तो सब ओर अनंत है- उसका कहीं अंत ही नहीं है तथा निश्चय नय से सभी द्रव्य अपने आधार हैं- कोई द्रव्य किसी दूसरे द्रव्य के आधार नहीं है। किंतु व्यवहार नय से धर्मादि द्रव्यों का आधार आकाश को कहा जाता है क्योंकि धर्मादि द्रव्य लोकाकाश से बाहर नहीं पाए जाते ।
Reference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 12-feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters