Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


कायप्रवीचारा आ ऐशानात् ॥७॥
सूत्रार्थ- ऐशान तक के देव कायप्रवीचार अर्थात शरीर से विषय-सुख भोगने वाले होते हैं ॥७॥



भावार्थ

अर्थ: मैथुन सेवन का नाम प्रवीचार है। भवनवासी, व्यन्तर, ज्योतिष्क देव और सौधर्म तथा ऐशान स्वर्ग के देव अपनी अपनी देवांगनाओं के साथ मनुष्य की तरह शरीर से मैथुन सेवन करते हैं ॥७॥
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

Up to Aiśāna kalpa, the celestial beings, indulge in bodily copulation (pravīcāra).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: मैथुन-सेवन को प्रवीचार कहते हैं। प्र और वि उपसर्ग पूर्वक ‘चर्’ धातु से घञ् प्रत्यय करके प्रवीचार शब्द की निष्पत्ति हुई है जिसका अर्थ है ‘प्रविचरण’ ‘प्रवीचार’ स्त्री-पुरुष के संयोग से जायमान सुखरूप कार्य का नाम प्रवीचार-मैथुन है। मैथुन के द्वारा उपसेवन को प्रवीचार कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: भवनवासी, व्यन्तर, ज्योतिषी, सौधर्म और ऐशान स्वर्ग तक के देवों के काय से प्रवीचार होता है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 11 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters