Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


आदितस्त्रिषु पीतान्तलेश्याः ॥२॥
सूत्रार्थ- आदि के तीन निकायों में पीत पर्यन्त चार लेश्याएँ हैं ॥२॥


भावार्थ

अर्थ: भवनवासी, व्यंतर और ज्योतिषिक इन तीनों निकायों में कृष्ण, नील, कापोत और पीत ये चार लेश्याएँ होती हैं ॥२॥
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The thought-colouration (leśyā) of the first three classes (nikāya) is up to yellow (pīta).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Video Pravachans

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: ‘आदितः त्रिषु’ इस पद से जाना जाता है कि आदि के तीन निकाय (भवनवासी, व्यंतर, ज्योतिष्क) के देवों में चार लेश्या पाई जाती है अतः परिशेष न्याय से जाना जाता है कि वैमानवासी देवों के नहीं पायी जाती हैं। निकाय और देवा: पद की पूर्व सूत्र से अनुवृत्ति कर लेना चाहिए।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: पूर्व में (दूसरे अध्याय के छठे सूत्र में) छह लेश्याएँ कही हैं, उनमें से पीत है अन्त में जिसके ऐसी कृष्ण, नील, कापोत और पीत इन चार लेश्याओं की अवधारणा करने के लिए सूत्र में ‘पीतान्त’ वचन का ग्रहण किया है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 11 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Chapters