Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


Sutra
हेमार्जुनतपनीयवैडूर्य्य रजतहेममयाः।।१२।।
Meaning
ये छहों पर्वत क्रम से सोना, चाँदी, तपाया हुआ सोना, वैडूर्यमणि, चाँदी और सोना इनके समान रंगवाले हैं।

भावार्थ

हिमवान् पर्वत चीन देश की सिल्क की तरह पीतवर्ण है। महाहिमवान् चाँदी की तरह सफेद्र है। निषेध पर्वत तरुण सूर्य की तरह तपाए हुए सोने के समान रंग वाला है। नील पर्वत मोर के कंठ की तरह नीला है। रुक्मि पर्वत चाँदी की तरह सफेद हैReference:TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The stellar (jyotişka) deva comprise the sun (surya), the moon (candramā), the planets (graha), the constellations (nakṣatra) and the scattered stars (tāre). Reference:Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain



Questions and Answers: शङ्का -समाधान

Answer हिमवन् कुलाचल स्वर्ण के समान, महाहिमवन् कुलाचल चाँदी के समान, रुक्मि निषध कुलाचल तपाये स्वर्ण के समान, नील कुलाचल वैडूर्यमणी के समान, कुलाचल चाँदी के समान और शिखरी कुलाचल स्वर्ण के समान रंग (वर्ण) होते हैं।
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्र बा.ब्र.प्रदीप पियूष Link to book

Answer कुलाचलों के वर्ण -हिमवन् पर्वत-हेम (सुवर्णमय) चीनी रेशम के समान । महाहिमवन् पर्वत-अर्जुनमय (चाँदी के समान) शुक्लवर्ण । निषेध पर्वत तपनीय – तपाये-हुए सोने के समान, उगते हुए बालसूर्य के वर्ण के समान नील पर्वत – वैडूर्यमय – मयूर कण्ठ के समान ।रुक्मिपर्वत – रजत-चाँदी के समान । शिखरी पर्वत – हेम चीनी रेशम के समान
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on – 5- feb-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters