Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


वनस्पत्यन्तानामेकम् ।।२२।।
सूत्रार्थ- वनस्पतिकायिक तक के जीवों के एक अर्थात् प्रथम इन्द्रिय होती है ।।२२।।

भावार्थ

अर्थ: पृथ्वी काय से लेकर वनस्पति काय पर्यन्त जीवों के एक स्पर्शन इन्द्रिय होती है।।२२।।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The souls (jīva) up to the plant-bodied (vanaspatikāyika) possess only the first sense.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: सूत्र में दिये गये ‘अन्त’ पद से जाना जाता है कि इन पृथ्वी, जल आदि जीवों के एक स्पर्शन इन्द्रिय ही होती है क्योंकि अन्त शब्द का अर्थ अवसान होता है (और वह अन्त शब्द आदि की भी अपेक्षा रखता है) अतः सिद्ध है कि पृथ्वी आदि को लेकर वनस्पति पर्यन्त जीवों के एक स्पर्शन इन्द्रिय ही होती है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: वीर्यान्तराय और स्पर्शन इन्द्रियावरण कर्म का क्षयोपशम होने पर और शेष इन्द्रियों के सर्वघाती स्पर्धकों के उदय होने पर तथा शरीर नामकर्म के अवलम्बन के होने पर और एकेन्द्रिय जाति नामकर्म के उदय की आधीनता रहते हुए स्पर्शन इन्द्रिय प्राप्त होती है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 5 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters