Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


स्पर्शरसगन्धवर्णशब्दास्तदर्थाः ।।२०।।
सूत्रार्थ- स्पर्शन, रस, गन्ध, वर्ण और शब्द- ये क्रम से उन इन्द्रियों के विषय हैं ।।२०।।

भावार्थ

अर्थ: स्पर्शन इन्द्रिय का विषय स्पर्श है। रसनाइन्द्रिय का विषय रस है। घ्राण इन्द्रियका विषय गंध है। चक्षु इन्द्रिय का विषय रूप है और श्रोत्र इन्द्रिय का विषय शब्द है। ऐसे ये पाँचों इन्द्रियों के पाँच विषय हैं। प्रत्येक इन्द्रिय अपने-अपने विषय को ही ग्रहण करती है। एक इन्द्रिय दूसरी इन्द्रिय के विषय को ग्रहण नहीं कर सकती ।।२०।।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

Touch (sparśa), taste (rasa), smell (gandha), colour or form (varna) and sound (śabda) are the objects of the senses.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: जिस समय द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा प्रधानता से वस्तु ही विवक्षित होती है उस समय इन्द्रिय के द्वारा वस्तु का ही ग्रहण होता है, क्योंकि वस्तु को छोड़कर स्पर्शादि धर्म पाये नहीं जाते है इसलिए इस विवक्षा में जो स्पर्श किया जाता है वह स्पर्श है। तथा वह स्पर्श वस्तु रूप है। तथा जिस समय पर्यायार्थिक नय की अपेक्षा प्रधानता से पर्याय विवक्षित होता है, उस समय पर्याय का द्रव्य से भेद होने के कारण उदासीन भाव का कथन किया जाता है, इसलिए स्पर्श में भाव साधन भी बन जाता है। जैसे स्पर्शन ही स्पर्श है। द्रव्य की विवक्षा होने पर कर्म निर्देश होता है जैसे- जो स्पर्श किया जाता है वह स्पर्श है। तथा जहाँ पर्याय की विवक्षा प्रधान रहती है तब भाव निर्देश होता है जैसे स्पर्शन ही स्पर्श है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: इन्द्रिय क्रम के अनुसार ही स्पर्श आदि का क्रम रखा गया है। स्पर्शन इन्द्रिय स्पर्श को, रसना इन्द्रिय रस को, घ्राण इन्द्रिय गन्ध को, चक्षु इन्द्रिय वर्ण को और श्रोत्र इन्द्रिय शब्द को क्रम से ग्रहण करती है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 5 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters