Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

लब्ध्युपयोगौ भावेन्द्रियम्।।१८।।
सूत्रार्थ- लब्धि और उपयोगरूप भावेन्द्रिय है ।।१८।।

भावार्थ

अर्थ: लब्धि और उपयोग को भावेन्द्रिय कहते हैं। ज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम विशेष को लब्धि कहते हैं। इस लब्धि के होने पर ही जीव के द्रव्येन्द्रियों की रचना होती है तथा लब्धि के निमित्त से आत्मा का जो परिणाम होता है उसे उपयोग कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The psychical-sense (bhāvendriya) consists of attainment (labdhi) and cognition (upayoga).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

इन्द्रिय

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'

flowchart TB
A["इन्द्रिय"] --> B["द्रव्येन्द्रिय"] & C["भावेन्द्रिय"]
B --> D["निर्वृत्ति
(इन्द्रियाकार रचना)"] & E["उपकरण
(निर्वृत्ति का उपकार करे)"]
D --> D1["आभ्यंतर
(आत्मप्रदेशों का आकार)"] & D2["बाह्य
(पुद्गल का आकार)"]
C --> F["लब्धि
(ज्ञानावरणीय कर्म का क्षयोपशम)"] & G["उपयोग
(चेतना का परिणाम विशेष)"]
F --> F1["आभ्यंतर
(जैसे - नेत्र में काला - सफेद मण्डल)"]
G --> G1["बाह्य
(जैसे - नेत्र की पलकें, भौंहें)"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFF9C4
style D fill:#FFE0B2
style E fill:#FFE0B2
style D1 fill:#FFE0B2
style D2 fill:#FFE0B2
style F fill:#FFF9C4
style G fill:#FFF9C4
style F1 fill:#FFF9C4
style G1 fill:#FFF9C4

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: मतिज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न होने वाली विशुद्धि अथवा उस विशुद्धि से उत्पन्न होने वाले उपयोगात्मक ज्ञान को भावेन्द्रिय कहते हैं। लब्धि और उपयोग को भावेन्द्रिय कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: इन्द्रियों की रचना में कारणभूत ज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम विशेष को लब्धि कहते हैं। जिस ज्ञानावरण कर्म के विशेष क्षयोपशम से परिणाम के रहने पर आत्मा द्रव्येन्द्रिय की रचना के लिए व्यापार करती है, ज्ञानावरण कर्म के उस क्षयोपशम विशेष को लब्धि कहते हैं। जीव के जो ज्ञानावरण कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न होने वाली विशुद्धि, जो जीव के पदार्थों को ग्रहण करने की शक्ति है, उसको लब्धि कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 5 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters