Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

जीवभव्याभव्यत्वानि च ॥७॥
सूत्रार्थ– पारिणामिक भाव के तीन भेद है- जीवत्व, भव्यत्व और अभव्यत्व॥७॥

भावार्थ

अर्थ: जीवत्व, भव्यत्व और अभव्यत्व ये तीन जीव के असाधारण पारिणामिक भाव हैं। ये भाव जीव के सिवा अन्य द्रव्यों में नहीं होते तथा इनके होने में किसी कर्म का उदय वगैरह भी कारण नहीं है। अतः ये असाधारण पारिणामिक भाव कहलाते हैं। वैसे साधारण पारिणामिक भाव तो अस्तित्व, नित्यत्व, प्रदेशत्व आदि बहुत से हैं किन्तु वे भाव अन्य अजीव द्रव्यों में भी पाए जाते हैं। इसलिए उनको ‘च’ शब्द से ग्रहण कर लिया है। जीवत्व नाम चैतन्य का है। चैतन्य जीव का स्वाभाविक गुण है। इसलिए वह पारिणामिक है। जिसमें सम्यग्दर्शन आदि परिणामिक होने को योग्यता है वह भव्य है और जिसमें वैसी योग्यता का अभाव है वह अभव्य है। ये दोनो बाते भी स्वाभाविक ही हैं। जैसे जिन उड़द, मूँग वगैरह में पकने की शक्ति होती है, वे निमित्त मिलने पर पक जाते हैं और जिनमें वह शक्ति नहीं होती वे कितनी ही आग जलाने पर भी नहीं पकते। यही दशा जीवों की है॥७॥
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The soul-principle – jīvatva, the capacity for liberation – bhavyatva, and the incapacity for liberation – abhavyatva are the three dispositions (bhāva) due to the inherent nature of the soul – pāriõāmika.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

पारिणामिक भाव
flowchart TB

A["पारिणामिक भाव"]

B["जीवत्व

चेतना
परिणाम"]

C["भव्यत्व

सम्यक्त्वादि
प्रकट होने की
योग्यता"]

D["अभव्यत्व

सम्यक्त्वादि
प्रकट न होने की
योग्यता"]

A --> B
A --> C
A --> D

style A fill:#FF6D00,color:#000
style B fill:#FFE0B2,color:#000
style C fill:#FFE0B2,color:#000
style D fill:#FFE0B2,color:#000

flowchart TB
A["सर्वत्व आदि गुणों में समभावित भाव"] --> B["सम्यक्त्व"] & C["चारित्र"] & D["ज्ञान, दर्शन,
दानादि 5 लब्धि"]
B --> B1["औपशमिक"] & B2["क्षायिक"] & B3["क्षयोपशमिक"]
C --> C1["औपशमिक"] & C2["क्षायिक"] & C3["क्षयोपशमिक"]
C3 --> E["देश संयम
(5वें गुणस्थानवर्ती
व्रती श्रावक)"] & F["सकल संयम
(6–7वें गुणस्थानवर्ती
व्रती मुनिराज)"]
E --> E1["क्षायिक"] & E2["क्षयोपशमिक"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFF9C4
style D fill:#FFF9C4
style B1 fill:#FFE0B2
style B2 fill:#FFE0B2
style B3 fill:#FFE0B2
style C1 fill:#FFE0B2
style C2 fill:#FFF9C4
style C3 fill:#FFF9C4
style E fill:#FFF9C4
style F fill:#FFF9C4
style E1 fill:#FFF9C4
style E2 fill:#FFF9C4
Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: शुद्ध पारिणामिक भाव- शुद्ध चैतन्य रूप जो जीवत्व है वह अविनश्वर होने के कारण शुद्ध द्रव्य के आश्रित होने से शुद्ध द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा शुद्ध पारिणामिक भाव कहा जाता है।
अशुद्ध पारिणामिक भाव- जो कर्म से उत्पन्न दशा प्रकार के प्राणों रूप जीवत्व है वह जीवत्व, भव्यत्व और अभव्यत्व के भेद से तीन प्रकार का है और ये तीनों विनाशशील होने के कारण पर्याय के आश्रित होने से पर्यायार्थिक नय की अपेक्षा अशुद्ध–पारिणामिक भाव कहे जाते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: पारिणामिक भाव दो प्रकार का होता है- (१) शुद्ध पारिणामिक भाव (२) अशुद्ध पारिणामिक भाव। (१) साधारण पारिणामिक भाव (२) असाधारण पारिणामिक भाव।
पारिणामिक भाव तीन प्रकार का है – (१) जीवत्व (२) भव्यत्व (३) अभव्यत्व
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 3 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters