Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

गतिकषायलिङ्गमिथ्यादर्शनाज्ञानासंयतासिद्धलेश्याश्चतुस्त्रये—
कैकेकेषड्भेदा॥६॥

सूत्रार्थ– औदयिक भाव के इकतीस भेद हैं- चार गति, चार कषाय, तीन लिंग, एक मिथ्यादर्शन, एक अज्ञान, एक असंयम, एक असिद्ध भाव और छः लेश्याएँ॥६॥

भावार्थ

अर्थ: चार गति, चार कषायें, तीन लिंग अर्थात वेद, एक मिथ्या दर्शन, एक अज्ञान, एक असंयम, एक असिद्धत्व और छः लेश्याएँ ये औदयिक भाव के इकतीस भेद हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The disposition (bhāva) due to the fruition of karmas –audāyika – is of twenty-one kinds: states of existence – gati, passions – kasāya, sex – lińga, wrong-belief – mithyādarśana, wrong-knowledge – ajñāna, non- restraint – asamyama, imperfect-disposition – asiddha, and colouration – leśyā, which are of four, four, three, one, one, one, one and six kinds, respectively.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

औदयिक भाव
flowchart TB
A["औदयिक भाव"] --> B["4 गति
नरकगति
तिर्यंचगति
मनुष्यगति
देवगति"] & C["4 कषाय
क्रोध
मान
माया
लोभ"] & D["3 वेद
स्त्रीवेद
पुरुषवेद
नपुंसक वेद"] & E["6 लेश्याएँ
कृष्ण लेश्या
नील लेश्या
कपोत लेश्या
पीत लेश्या
पद्म लेश्या
शुक्ल लेश्या"] & F["4 शेष
मिथ्यादर्शन
अज्ञान
असंयम
असिद्धत्व"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFE0B2
style D fill:#FFE0B2
style E fill:#FFE0B2
style F fill:#FFE0B2

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: वेद के उदय से उत्पन्न अभिलाषा विशेष को वेद कहते हैं। वेद कर्म की उदीरणा होने पर यह जीव नाना प्रकार के बाल भाव अर्थात चांचल्य को प्राप्त होता है और स्त्रीभाव, पुरुषभाव और नपुंसक भाव को वेदन करता है। अतएव वेद कर्म के उदय से होने वाले भाव को वेद कहते हैं। जो वेदा जाय, अनुभव किया जाय उसे वेद कहते हैं। आत्मा की चेतन्य रूप पर्याय में सम्मोह अर्थात राग–द्वेष रूप चित्तविक्षेप के उत्पन्न होने को मोह कहते हैं। यहाँ पर मोह शब्द वेद का पर्यायवाची है। आत्मा की चेतन्य रूप पर्याय में मैथुन रूप चित्त विक्षेप के उत्पन्न होने को वेद कहते हैं। वेदन करने को वेद कहते हैं। मोहनीय के द्रव्यरूप स्कन्ध को अथवा मोहनीय कर्म से उत्पन्न होने वाले जीव के परिणाम को वेद कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: नरक-तिर्यंच-मनुष्य और देव, ये चारों गतियाँ अपने-अपने नाम कर्म के उदय से होती हैं। इसीलिए इन्हें औदयिक भाव कहा है। जैसे नरकगति नामकर्म के उदय से नारकभाव होता है, तिर्यंचगति नामकर्म के उदय से तिर्यंच भाव होता है, आदि।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 3 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters