Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

ज्ञानदर्शनदानलाभभोगोभोगविर्याणि च॥४॥
सूत्रार्थ: क्षायिक भाव के नौ भेद हैं – क्षायिक ज्ञान, क्षायिक दर्शन, क्षायिक दान, क्षायिक लाभ, क्षायिक  भोग, क्षायिक उपभोग, क्षायिक वीर्य, क्षायिक सम्यकत्व और क्षायिक चारित्र ॥४॥

भावार्थ

क्षायिक ज्ञान, क्षायिक दर्शन, क्षायिक दान, क्षायिक लाभ, क्षायिक भोग, क्षायिक उपभोग, क्षायिक वीर्य और ‘च’ से क्षायिक सम्यक्त्व एवं क्षायिक चारित्र।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

English Meaning:

The destructional (kÈāyika) disposition is of nine kinds: knowledge (jñāna), perception (darśana), gift (dāna), gain (lābha), enjoyment (bhoga), re-enjoyment (upabhoga), energy (vīrya), and the two – belief (samyaktva) and conduct (cāritra) – from the previous sūtra. The word destructional (kÈāyika) must be added to each.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

क्षायिक भाव
flowchart TB
A["क्षायिक भाव"] --> B["क्षायिक ज्ञान
(ज्ञानावरण के क्षय से)"] & C["क्षायिक दर्शन
(दर्शनावरण के क्षय से)"] & D["क्षायिक दान
क्षायिक लाभ
क्षायिक भोग
क्षायिक उपयोग
क्षायिक वीर्य
(अंतराय के क्षय से)"] & E["क्षायिक सम्यक्त्व
(दर्शन मोहनीय के क्षय से)
क्षायिक चारित्र
(चारित्र मोहनीय के क्षय से)"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFE0B2
style D fill:#FFE0B2
style E fill:#FFE0B2
Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: भवनवासी, वाणव्यंतर, ज्योतिष्कदेव, द्वितीयादि छः पृथ्वियों के नारकी, सर्व विकलेन्द्रिय, सर्व लब्ध्यपर्याप्तक और स्त्रीवेदीयों में सम्यग्दृष्टि जीवों की उत्पत्ति नहीं होती है, तथा मनुष्यगति के अतिरिक्त अन्य गतियों में दर्शन–मोहनीय के क्षय का अभाव है। तीर्यंन्चों में क्षायिक सम्यक्त्व के साथ संयमासंयम नहीं पाया जाता है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: क्षायिक भाव नौ प्रकार का होता है- क्षायिक ज्ञान, क्षायिक दर्शन, क्षायिक दान, क्षायिक लाभ, क्षायिक भोग, क्षायिक उपभोग, क्षायिक वीर्य, क्षायिक सम्यक्त्व और क्षायिक चारित्र। क्षायिक भाव के क्षीण क्रोध, क्षीण मान, क्षीण माया, क्षीण लोभ, क्षीण राग, क्षीण द्वेष, क्षीण मोह, क्षीण कषाय, वीतराग छदमस्थ, क्षायिक सम्यक्त्व, क्षायिक चारित्र, क्षायिक दान, क्षायिक लाभ, क्षायिक भोग, क्षायिक परिभोग, क्षायिक वीर्य, केवलज्ञान, केवलदर्शन, सिद्ध, बुद्ध, परिनिर्वृत्त, सर्व दुःख अन्तकृत, इसी प्रकार अन्य भी जो क्षायिक भाव (अपूर्वकरणादि क्षीणकषाय पर्यंत) होते हैं वे सब क्षायिक अविपाक–प्रत्ययिक जीवभाव बन्ध हैं।
क्षायिक भाव स्थान की अपेक्षा पाँच प्रकार का है –
(१) दानादि लब्धियाँ (२) क्षायिक सम्यक्त्व (३) क्षायिक चारित्र (४) क्षायिक दर्शन (५) क्षायिक ज्ञान।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 2 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters