Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

श्रुतं मतिपूर्वं व्दयनेकव्दादशभेदम।।२०।।
सूत्रार्थ – श्रुतज्ञान मतिज्ञान पूर्वक होता है। वह दो प्रकार का, अनेक प्रकार का और बारह प्रकार का है।।२०।।

भावार्थ

श्रुतज्ञान मतिज्ञानपूर्वक होता है। उसके दो भेद होते हैं, उनमें से पहले तो बाह्य श्रुतज्ञान के अनेक एवं आन्तरिक के बारह भेद होते हैं।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning

Scriptural knowledge (śrutajñāna) is preceded by sensory knowledge (matijñāna). It is of two kinds, many kinds, and twelve kinds.
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


flowchart TB
    A["**श्रुतज्ञान**<br>(मतिज्ञान से जाने हुए पदार्थों का<br>अवलम्बन कर अन्य पदार्थों का ज्ञान)"] --> B["अंगप्रविष्ट"] & C["अंगबाह्य"]
    B --> B1["12 भेद (द्वादशांग)"]
    C --> C1["अनेक भेद (सामायिकादि 14 प्रकीर्णक)"]

    style A stroke:#FFF9C4,fill:#FF6D00
    style B fill:#FFE0B2
    style C fill:#FFF9C4
    style B1 fill:#FFE0B2
    style C1 fill:#FFF9C4

Reference : Tatvarthsutra-in-Charts-&-Table-तत्वार्थसूत्र-_Smt-Pooja-Prakash-ChabdaLink


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: द्रव्यश्रुत – पुद्गल द्रव्यस्वरूप वर्ण, पद, वाक्यात्मक द्रव्य श्रुत है। आचारांग आदि बारह अंग, उत्पाद पूर्व आदि चौदह पूर्व और चकार से सामायिकादि चौदह प्रकीर्णक का स्वरूप द्रव्यश्रुत जानना। भावश्रुत – द्रव्यश्रुत के सुनने से उत्पन्न हुआ जो ज्ञान है, सो भावश्रुत है। अक्षर, पदादि को सुनने से श्रुतज्ञान ही अनक्षरात्मक पर्याय और पर्यायसमास ज्ञानों के मिलाने पर बीस प्रकार का श्रुतज्ञान होता है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : श्रुतज्ञान दो प्रकार का है— (१) शब्द लिंगज (२) अर्थ लिंगज। (२) अक्षरात्मक श्रुतज्ञान (२) अनक्षरात्मक श्रुतज्ञान। (३) द्रव्य श्रुत (२) भाव श्रुत। (१) प्रमाण रूप (२) नय रूप। श्रुतज्ञान तीन प्रकार का भी है— (१) लब्धि रूप श्रुतज्ञान (२) भावना रूप श्रुतज्ञान (३) उपयोग। श्रुतज्ञान चार प्रकार का भी है— (१) प्रथमयोग (२) चरणयोग (३) करणयोग (४) द्रव्ययोग।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 18-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters