Table of Contents

Acharya Shri Umaswami
Read About Acharya Umaswami
here

सत्संख्याक्षेत्रस्पर्शनकालान्तरभावाल्पबहुत्वैश्च।।८।।
सूत्रार्थ – सत्, संख्या, क्षेत्र, स्पर्शन, काल, अन्तर, भाव और अल्पबहुत्व से भी सम्यग्दर्शन आदि विषयों का ज्ञान होता है।।८।।

भावार्थ

सत्, संख्या, क्षेत्र, स्पर्शन, काल, अंतर, भाव और अल्पबहुत्व, इन आठ अनुयोगों के द्वारा भी जीव आदि पदार्थों का ज्ञान होता है। सत् का अर्थ अस्तित्व या मौजूदगी है। भेदो की गिनती को संख्या कहते है। वर्तमान निवास को क्षेत्र कहते है। तीनो कालों में विचरने के क्षेत्र को स्पर्शन कहते हैं। काल का मतलब सभी जानते हैं। विरह काल को अंतर कहते हैं।
Ref: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The seven categories are known also by existence – sat, number – samkhyā, place or abode – kshetra, extent of space – sparśana, time – kāla, interval of time – antara, thought-activity – bhāva, and reciprocal comparison –alpabahutva.
Ref: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Graphical Representation

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
secondaryColor: '#ffffff'
tertiaryColor: '#ffffff'
primaryTextColor: '#000000'
lineColor: '#000000'
fontFamily: ''
layout: dagre

flowchart LR
A["पदार्थों को जानने के उपाय"] L_A_B_0@--> B["सत्
(अस्तित्व)"] & C["संख्या
(गिनती)"] & D["क्षेत्र
(वर्तमान निवास)"] & E["स्पर्शन
(तीन कालों में विचरण क्षेत्र)"] & F["काल
(अवधि)"] & G["अंतर
(विरह काल)"] & H["भाव
(परिणाम)"] & I["अल्पबहुत्व
(क्रम-ज़्यादा की तुलना करना)"]

style A fill:#FF6D00
style B fill:#FFE0B2
style C fill:#FFE0B2
style D fill:#FFE0B2
style E fill:#FFE0B2
style F fill:#FFE0B2
style G fill:#FFE0B2
style H fill:#FFE0B2
style I fill:#FFE0B2

L_A_B_0@{ curve: linear }
L_A_C_0@{ curve: linear }
L_A_D_0@{ curve: linear }
L_A_E_0@{ curve: linear }
L_A_F_0@{ curve: linear }
L_A_G_0@{ curve: linear }
L_A_H_0@{ curve: linear }
L_A_I_0@{ curve: linear }

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: एक जीव और सर्व जीवों की सन्निधी में उसका निश्चय इस प्रकार करना चाहिए। जैसे कोई जीव इस लोको में तप को तप करके अच्युत कल्प में उत्पन्न हुआ, वहाँ से च्युत होकर पुनः इस लोक में उत्पन्न हुआ, उस जीव का त्रिकालविषयक गमनागम छह राजू हुआ। सोलहवें स्वर्ग का जीव तिसरे नरक तक गमन करके गया, वह विहार की अपेक्षा स्पर्श आठ राजू हुआ। इस प्रकार स्पर्श सबमें लगाना चाहिए।

Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर : जो सकल पदार्थों के अधिगम का मूल है, मिथ्यादर्शनादि गुणों के अस्तित्व वाले सामान्य-विशेषात्मक जीवादी द्रव्यों को विषय करता है, श्रुतज्ञान का निमित्त है वह सत् है। यह सकलादेशी सत् है अथवा संग्रह के व्यवहार का निमित्त होने से विकलादेशीरूप सत् है। यद्यपि ‘सत्’ शब्द के प्रशंसा, अस्तित्व, प्रतिज्ञा आदि अनेक अर्थ होते हैं, परन्तु यहाँ विवक्षा से सत् शब्द इच्छा से विद्यमानवाची ग्रहण किया गया है।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on 16-Dec-2025.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

All Sutras Chapter2

All Chapters