Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


दशाष्टपञ्चद्वादशविकल्पा कल्पोपपन्नपर्यन्ताः ॥३॥
सूत्रार्थ- वे कल्पोपपन्न देव तक के चार निकाय के देव क्रम से दस, आठ, पाँच और बारह भेद वाले हैं ॥३॥


भावार्थ

अर्थ: भवनवासी देवों के दस भेद हैं, व्यन्तरों के आठ भेद हैं, ज्योतिषी देवों के पाँच भेद हैं और वैमानिक देवों में से जो कल्पोपन्न अर्थात सोलह स्वर्गों के वासी देव हैं, उनके बारह भेद हैं ॥३॥
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The four classes (nikāya) of deva, up to the kalpavāsī deva, are of ten, eight, five and twelve subclasses.
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: इन्द्र, सामनिक आदि कल्पनाओं का अधिकारण होने से या रुढिवश कल्प कहे जाने वाले इन्द्रादि दस प्रकार जिनमें कल्पित है उन्हें कल्प कहते हैं। भवनवासी आदि देवों में भी इन्द्र आदि की कल्पना होने पर भी रुढि के वश कल्पों में उत्पन्न हुए को ही कल्पोपन्न कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: भवनवासी देव दस प्रकार के, व्यन्तर देव आठ प्रकार के, ज्योतिष्क देव पाँच प्रकार के तथा कल्पोपन्न देव बारह प्रकार के होते हैं। व्यन्तर देव तीन प्रकार के होते हैं– १. औपपातिक, २. अध्युषित, ३. आभियोग
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji



Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 11 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project



All Sutras Chapter2


    All Chapters