Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here

देवाश्चतुर्णिकायाः ॥१॥
सूत्रार्थ- देव चार निकाय (समूह) वाले हैं ॥१॥

भावार्थ

अर्थ: निकाय समूह को कहते हैं। देवों के चार निकाय यानी समूह हैं- भवनवासी, व्यंतर, ज्योतिष्क और वैमानिक ॥१॥
Reference: TatvarthaSutra_KailashChand_Shastri_तत्वार्थसूत्र पंडित कैलाशचंद्र शास्त्री

English Meaning:

The celestial beings – deva – are of four classes (nikāya).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain

Tilt phone to see complete table.

उर्ध्वलोक

config:
theme: base
themeVariables:
background: '#ffffff'
primaryColor: '#ffffff'
primaryBorderColor: '#000000'
primaryTextColor: '#000000'
fontFamily: Noto Sans Devanagari

flowchart TB
A["उर्ध्वलोक"] --> B["कहाँ है

मेरु की चूलिका से
एक रज्जू ऊपर से
लेकर सिद्ध तक"] & C["आकार

मृदंगाकार"] & D["ऊँचाई

७ रज्जू
सर्वत्र"] & E["लम्बाई

७ रज्जू
सर्वत्र"] & F["चौड़ाई

३ रज्जू
औसत
(1+5)/2=6/2=3 राजू"] & G["घनफल

१४७ धनरज्जू"] & H["निवास

एकेन्द्रिय
वैमानिक देव
सिद्ध भगवान"]

style A fill:#FF6D00,stroke:#000000,stroke-width:2px,font-size:20px
style B fill:#FFE0B2,stroke:#000000
style C fill:#FFF9C4,stroke:#000000
style D fill:#FFCDD2,stroke:#000000
style E fill:#FFD600,stroke:#000000
style F fill:#FFE0B2,stroke:#000000
style G fill:#FFF9C4,stroke:#000000
style H fill:#FFCDD2,stroke:#000000

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: देवों के ये चार निकाय हैं। (१) भवनवासी- जिनका स्वभाव भवनों में निवास करना है वे भवनवासी कहलाते हैं। (२) व्यंतर- जिनका नाना प्रकार के देशों में निवास है, वे व्यंतर कहलाते हैं। यह सामान्य संज्ञा सार्थक है जो अपने अंशों ही भेदों में लागू है। (३) ज्योतिषी- जो देव ज्योतिषीय हैं इसलिए इनकी ज्योतिषी यह सामान्य संज्ञा सार्थक है तथा सूर्य आदि विशेष संज्ञाएँ विशेष नाम कर्म से उत्पन्न होती हैं। (४) वैमानिक- जो विमानों में होते हैं वे वैमानिक देव हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

उत्तर: अपने अवान्तर कर्मों से भेद को प्राप्त होने वाले देवगति नामकर्म के उदय की सामर्थ्य से जो संग्रह किये जाते हैं उसे निकाय कहते हैं। निकाय शब्द का अर्थ संघात है। देवगति नामकर्म के उदय से स्वभाव विशेष के सामर्थ्य से चयन होता है, संघात होता है उसे (देव) निकाय कहते हैं।
Reference: Tatwarth-Manjusha-Khand-1-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-१-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji

Creative Credits:
Shashank Shaha created this page on – 11 February 2026.

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project

Previous 5 Sutras

No post IDs provided.

Next 5 Sutras

No post IDs provided.

All Sutras Chapter2

All Chapters