Table of Contents

Acharya Shri Umaswati
Read About Acharya Umaswami
here


बन्धहेत्वभावनिर्जराभ्यां कृत्स्नकर्मविप्रमोक्षो मोक्षः ॥२॥
सूत्रार्थ – बन्ध-हेतुओं के अभाव और निर्जरा से सब कर्मों का आत्यन्तिक क्षय होना ही मोक्ष है ॥२॥




भावार्थ

अर्थ : बंध के कारणों का अभाव होने से तथा निर्जरा से समस्त कर्मों का अत्यंत अभाव हो जाना मोक्ष है। ॥२॥
Reference: Tatvartha-Sutra-Pradeep-Bhaiya-Piyush-तत्वार्थसूत्रबाब्रप्रदीप_पियूष.pdf

English Meaning:

Owing to the absence of the cause of bondage (bandha) and with the functioning of dissociation (nirjarā) of karmas, the annihilation of all karmas is liberation (moksa).
Reference: Tatvartha-Sutra-तत्वार्थ-सूत्र-Vijay-K-Jain


Tilt phone to see complete table.


मोक्ष होने के हेतु
---
config:
  theme: base
  themeVariables:
    background: '#ffffff'
---
flowchart TB
    A["मोक्ष होने के हेतु"] --> B["नवीन बंध के हेतुयों<br>(मिथ्यादर्शन, अविरति,<br>प्रमाद, कषाय, योग)<br>का अभाव"] 
    A --> C["पूर्व बंधे कर्मों की<br>निर्जरा"]

    style A fill:#FF6D00,color:#000
    style B fill:#FFCDD2,color:#000
    style C fill:#E1BEE7,color:#000

Questions and Answers: शङ्का -समाधान

समाधान: पूर्वोक्त कथित मिथ्यादर्शनादि रूप बन्ध के कारणों का निरोध (अभाव) हो जाने पर नूतन कर्मों का आना रुक जाता है क्योंकि कारण के अभाव में कार्य का अभाव होता है। पूर्वोक्त तप आदि निर्जरा के कारणों का सन्नीधान होने पर पूर्व अर्जित कर्मों का विनाश हो जाता है। उन बन्ध हेतुओं का अभाव और निर्जरा के हेतु अर्थ पंचमी विभक्ति का निर्देश किया गया है, इन दोनों कारणों से भावस्थित (आयु) के बराबर जिसकी स्थिति कर ली गई ऐसे वेदनीय आदि शेष कर्मों का युगपत् आत्यन्तिक क्षय हो जाना ही सर्व कर्मों का नाश मोक्ष जानना चाहिए।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf

उत्तर : जिस प्रकार द्रव्यकर्म की उत्पत्ति का प्रारम्भ और विनाश साथ ही साथ होते हैं उसी प्रकार सिद्ध भगवान की मोक्ष विषयक गति संसार का क्षय होते ही साथ-ही-साथ होती है। जिस प्रकार प्रकाश की उत्पत्ति और अन्धकार का विनाश एक साथ होता है उसी प्रकार निर्वाण की उत्पत्ति और कर्म का विनाश एक साथ होता है।
Reference:Tatwarth-Manjusha-Khand-2-तत्वार्थ-मंजूषा-खंड-२-Aryika-Shri-Vigyanmati-Mataji.pdf



Creative Credits:
Diksha Jain created this page on 9-Mar-2026

Courtesy:
We are thankful to Sandesh Shah and Family -Pune (Uptech Engg) for sponsoring Tatvarthasutra Digitalization project


Next 5 Sutras

No post IDs provided.


All Sutras Chapter2


    All Chapters